नवादा : नवादा के मंडल कारा में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर 1736 बंदियों को कराया गया योगभ्यास, महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर भाग। विश्व योग दिवस पर नवादा मंडल कारा में बंदियों को योगाभ्यास कराया गया। इस दौरान महिला व पुरुष बंदियों को प्रणायाम के गुर सिखाए गए।
पतंजलि योगपीठ के जिला योग प्रचारक देवेंद्र प्रसाद ने बताया कि विश्व योग दिवस पर कैदियों को योगा कराया गया। उन्होंने बताया कि कैदियों को योग प्राणायाम एवं आसन की जानकारी दी गई। योग प्रचारक ने कैदियों को बताया कि समय पर खानपान नहीं लेने एवं योग नहीं करने कारण आज लोग विभिन्न प्रकार के रोगों के शिकार हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि योग करने से शरीर को स्वस्थ रखा जा सकता है, इसलिए प्रतिदिन योगा अभ्यास करें।
वहीं जेल अधीक्षक अजीत कुमार ने बताया कि 21 जून को विश्व योग दिवस मनाया जाता है, जिसको लेकर पतंजलि योगपीठ की तरफ से नवादा मंडल कारा में बंदियों के बीच योग शिविर का आयोजन किया। जिसमें पतंजलि योग शिक्षक के द्वारा योग कराकर आजादी के 75वें वर्ष के अमृत महोत्सव को एक नया आयाम देने का प्रयास किया गया। उपाधीक्षक ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर नवादा के मंडल कार्यालय में विगत 4 दिन पूर्व से ही लोगों को अभ्यास कराया जा रहा था। जेल में बंद रहे महिला पुरुष सभी बंधुओं ने योगा में बताया गया कि योग करने से सभी लोग निरोग रहते हैं। वहीं उन्होंने यह भी बताया है कि नवादा के मंडल कारा में 1736 बंदी बंद है। जिसमें 147 महिला बंदी योगाभ्यास की है।