JHARKHAND : झारखंड में आने वाले 5 दिनों में मेघगर्जन और वज्रपात की आशंका जताई गई है। इसको लेकर भारत मौसम विभाग के झारखंड कार्यालय से येलो अलर्ट जारी किया गया। वहीं झारखंड में आने वाले 5 दिनों तक प्री मॉनसून एक्टिविटीज की वजह से बारिश के आसार बढ़े हैं। ऐसे में आज और कल झारखंड के सेंट्रल और ईस्टर्न रीजन में गरज के साथ बारिश होगी।
वहीं मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि ,15 मार्च से राजधानी सहित राज्य के 14 ऐसे जिले हैं, जहां मौसम में बदलाव होगा। वहीं यलो अलर्ट का असर 15 मार्च को राज्य के पूर्वी भाग- देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज सहित निकटवर्ती मध्य भाग रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी और रामगढ़ जिले के कई इलाकों में वज्रपात के साथ-साथ मेघगर्जन भी होगा।
बताया जा रहा है कि ,16 तारीख को राज्य के सभी जिलों में मध्यम और हल्के दर्जे की बारिश होगी। इसके साथ-साथ यह भी बताया गया है 4 और 5 इन डिग्री तक टेंपरेचर में गिरावट भी दर्ज हो सकती है। मौसम के पूर्व अनुमान को देखते हुए यह बताया गया है कि ,किसी भी पेड़ के नीचे बारिश के दौरान खड़े ना रहे।
झारखंड से गौरी रानी की रिपोर्ट