PATNA : नवरात्र के नौ दिन शक्ति की साधना होती है। दूसरे दिन देवी के ब्रह्मचारिणी स्वरूप की आराधना की जाती है। बता दें पटना के दुर्गा मंदिरों में नवरात्र के दूसरे दिन गुरुवार की भोर से ही भक्तों का तांता लगा है। भक्त अपनी मनोकामनाएं लेकर माता के दरबार में हाजिरी लगाने पहुंचे हैं।
वहीं कतार में लगकर मां के दर्शन-पूजन कर सुख-समृद्धि की कामना कर रहे। मां ब्रह्मचारिणी के दर्शन और पूजन से संतान की प्राप्ति का आशीर्वाद मिलता है। मां अपने भक्तों को धन-धान्य से भी परिपूर्ण करती है। कहा गया है कि , चैत्र नवरात्र के द्वितीय दिन ब्रह्मचारी के दर्शन का विशेष लाभ मिलता है। इनका दर्शन करने से भगवती प्रचूर मात्रा में धन-संपदा प्रदान करती हैं। अलग-अलग मंत्रों का जप करने से भगवती की विशेष कृपा प्राप्त होती है।
मंदिर में पहुंचे भक्तों का कहना है कि , देवी ब्रह्मचारिणी के दर्शन से जीवन में सुख-समृद्धि की वृद्धि होती है। अन्य भक्त बोले हमारे घर-परिवार पर माता अपना आशीर्वाद बनाए रखें। देवी ब्रह्मचारिणी देवी हर मनोकामना पूरा करती हैं। माता अपनी कृपा बनाए रखे, मन में यही इच्छा लेकर लोग मंदिर आए हैं।
पटना से सुरभि सिंह की रिपोर्ट