JHARKHAND : देश की पहलवान बेटियों के आंदोलन को लेकर महिला कांग्रेस प्रदेश ने केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा है। आपको बता दें कि महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष नीतू देवी ने कहा कि बहुत ही दुख की बात है। जो महिला पहलवान देश के लिए मेडल लाकर देश का नाम रोशन करती है, वहीं महिला पहलवान आज सड़कों पर उतर कर आंदोलन कर रही है।
लेकिन केंद्र की मोदी सरकार आरोपी बृजभूषण के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रही है। यह बहुत ही दुख की बात है। केंद्र सरकार जल्द इस पर कार्रवाई नहीं करती है। तो तमाम जिलों में महिला कांग्रेस के द्वारा धरना प्रदर्शन का कार्यक्रम किया जाएगा। साथ ही महिला कांग्रेस ने कहा कि देश का मान बढ़ाने वाली महिला पहलवान पिछले 15 दिनों से जंतर-मंतर पर इंसाफ की लड़ाई लड़ रही हैं।
वहीं अखिल भारतीय महिला कांग्रेस पहले दिन से अपनी बेटियों की इस लड़ाई का समर्थन कर रही है। राष्ट्रीय अध्यक्ष सुश्री नेटा डिसूजा 24 अप्रैल को पहलवान बेटियों को समर्थन देने जतर-मंतर गई थीं। जहां उन्होंने उनकी पीड़ा सुनी और उन्हें भरोसा दिलाया कि इस लड़ाई में महिला कांग्रेस दिल्ली के जंतर-मंतर में धरना दे रही महिला पहलवानों के साथ है। महिला कांग्रेस ने आगे कहा कि हमारा यह कर्तव्य बनता है कि हम अपनी बेटियों का साथ दें।
झारखंड से गौरी रानी की रिपोर्ट