रांची : आज नारी शक्ति सेना द्वारा उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रशंसा पत्र देकर राष्ट्रीय महिला दिवस के शुभ अवसर पर पुरानी रांची चिन्मया मिशन आश्रम में सम्मानित किया गया. महिलाओं के समाज के प्रति उत्कृष्ट कार्य करने के लिए चिन्मया मिशन आश्रम में सम्मान समारोह आयोजित कर मुकुट एवं प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया. मुख्य अतिथि आजाद सिपाही के प्रमुख संपादक हरिनारायण सिंह उपमहापौर संजीव विजयवर्गीय एवं नारी शक्ति सेना के मुख्य संरक्षक कृष्ण मोहन सिंह के कर कमलों द्वारा मुकुट प्रशंसा पत्र दिया गया.
नारी शक्ति सेना के संस्थापक सचिव महिलाओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि महिलाओं को एकजुट होकर हर एक समस्याओं का निदान के लिए आवाज बुलंद करना होगा. आज के परिवेश में महिलाएं सुरक्षित नहीं है. एकजुटता ना होने के कारण समाज में महिलाएं प्रताड़ित हो रही हैं. केंद्रीय अध्यक्ष सुचिता तिवारी महिलाओं को रोजगार एवं शिक्षा पर जोर देते हुए बताया कि महिलाएं अगर जागरूक होकर अपना सम्मान एवं अधिकार के लिए शिक्षित होना अति आवश्यक है. शिक्षा के अभाव में महिलाएं अत्यंत पिछड़े हुए हैं एवं प्रताड़ित हो रही हैं.
सुमन मिश्रा ने बताया कि समाज में महिलाओं के प्रति सोचने की मनसा को बदलना होगा. तभी समाज मैं महिला सुरक्षित हो पाएंगी. कार्यकारी अध्यक्ष प्रकाश रंजन ने बताया कि सरकार के द्वारा चलाए गए योजनाओं को महिलाओं तक पहुंचाना अति आवश्यक है. यदि महिलाएं जागृत होंगी. सरकार महिलाओं के लिए बहुत सारी योजनाओं का संचालन कर रही है. आधा अधूरा जानकारी होने के कारण और समुचित योजनाओं का लाभ नहीं ले पाते हैं. कुमुद झा महिलाओं को संबोधित करते हुए महिलाओं को एग्जिट होने का आह्वान किया.
मुख्य अतिथियों ने अपने बातों को रखते हुए संगठन को मजबूत करने एवं आर्थिक रूप से सुदृढ़ करने के लिए यथासंभव कोशिश करने के बल पर ध्यान आकर्षित कराया. इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से मुख्य अतिथि के रूप में हरि नारायण सिंह संजीव विजयवर्गीय एवं कृष्ण मोहन सिंह उपस्थित हुए सभा को धन्यवाद ज्ञापन संस्थापक सचिव राजेश प्रसाद द्वारा किया गया. जिसमें कुमुद झा, अनिता कुमारी, चंचला देवी, आशा भारती, सुमति देवी, किरण देवी, प्रीति सिंह, सुचिता सिंह, मुस्कान कुमारी, प्रकाश रंजन, राजू रंजन मिश्रा, सीमा श्रीवास्तव, नेहा शर्मा, बबली देवी, सुमन मिश्रा, नेहा थापा, प्रिया बर्मन, मीना देवी, नैना देवी, संगीता देवी, आशा भारती और वर्षा देवी आदि सैकड़ों महिला उपस्थित हुए.
गौरी रानी की रिपोर्ट