PATNA: सरकार और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करने एवं जनसमस्याओं के समाधान हेतु सीएम नीतीश कुमार के निर्देश पर जदयू के प्रदेश कार्यालय में होने वाले ‘‘कार्यकर्ताओं के दरबार में मंत्री’’ कार्यक्रम में मंगलवार को बिहार सरकार के खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की मंत्री श्रीमती लेशी सिंह एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के मंत्री मो0 जमा खान सम्मिलित हुए और विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याओं को सुन उनका समाधान किया व संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर प्रदेश महासचिव लोक प्रकाश सिंह भी उपस्थित रहे।
कार्यकर्ताओं के दरबार में मंत्री कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बात करते हुए माननीय खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्रीमती लेशी सिंह ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि कुढनी विधानसभा में हो रहें उपचुनाव में महागठबंधन समर्थित प्रत्याशी मनोज कुमार कुशवाहा की जीत सुनिश्चित है।
मंत्री लेशी सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हम महिलाओं को नवजीवन दिया है, और सशक्त किया है। इसलिए हम महिलओं का दायित्व है कि एक होकर मनोज कुमार कुशवाहा के पक्ष में मतदान कर विजय बनावें। उन्होंने कहा कि बिहार की महिलाओं का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ओर झुकाव है। बिहार में महिलाएँ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा किए गये कार्यों को लेकर समर्पित है। इसलिए कुढ़नी चुनाव में महागठबंधन की जीत सुनिश्चित हैद्य कोई किन्तु परन्तु की गुंजाईश नहीं है।
पत्रकारों द्वारा पूछे गए एक अन्य सवाल का जवाब में मंत्री लेशी सिंह ने कहा कि बिहार में महिलाओं की तरक्की खुशहाली के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा नारी उत्थान के कई कार्यक्रम चलाए गये हैं। जिससे महिलाएँ सशक्त और सबल हुई है। साथ ही महिलाओं में मौन क्रान्ति का संचार हुआ है।
मंत्री लेशी सिंह ने कहा कि आज बिहार पुलिस में महिलाओं को आरक्षण तथा महिला बटालियन की स्थापना से महिलाओं में नया विश्वास कायम हुआ है। आज बिहार में महिला पुलिस की संख्या पूरे देश में सबसे अधिक है जो पुरुष प्रधान समाज में नारी सशक्तिकरण का जीता-जागता उदाहरण है।
उन्होंने कहा कि आज बिहार में महिलाओं को आरक्षण मिलने मात्र से ही महिलाएँ पंचायती राज व्यवस्था में बढ़-चढ़ कर भागीदारी ले रही हैं। वहीं दलित -अतिपिछड़ा वर्ग की महिलाएँ पहले की व्यवस्था में प्रखंड प्रमुख, मुखिया आदि पद पर कविज होने की कल्पना भी नहीं करती थी परन्तु मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अंतिम पायदान पर खड़े इन वर्गों को पंचायती राज व्यवस्था में आरक्षण देकर गौरवान्वित महसूस कराया है। अब ये वर्ग भी समाज में अग्रणी भूमिका निभा रहा है जो बदलते समाज की मिसाल है।
पटना से संजय कुमार मुनचुन की रिपोर्ट