PATNA: राजधानी पटना के पत्रकार नगर से बड़ी खबर आ रही है जहां स्थानीय लोग आगजनी कर प्रदर्शन कर रहे है। पत्रकार नगर थाना क्षेत्र के साउथ चित्रगुप्त में टायर जलाकर प्रदर्शन किया जा रहा है। मामला एक महिला के शव से जुड़ा है जो चित्रगुप्त नगर इलाके में रहती थी। मगर आज सुबह रेलिंग पर महिला की लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया।
स्थानीय लोगों की माने तो महिला का शव संदिग्ध अवस्था में मिला है। जिसकी हत्या की आशंका जताई जा रही है। दरअसल महिला रेलवे इंजीनियर के घर मेड का काम करती थी। इस घटना के बाद से इंजीनियर और उसकी पत्नी घर छोड़कर फरार हो गई है।
जिसके विरोध में स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए। टायर जलाकर विरोध कर रहे लोगों की सूचना पर पत्रकार नगर थाना प्रभारी मनोरंजन भारती पूरे दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। इस घटना की जांच शुरू करते हुए स्थानीय लोगों को समझाते हुए प्रदर्शन को शांत कराया गया। प्रदर्शन कर रहे लोगों की वजह से सड़क जाम की स्थिति का सामना आम लोगों को झेलना पड़ा।
पटना से क्राइम रिपोर्टर अन्नू प्रकाश की रिपोर्ट