RANCHI: आगामी लोकसभा चुनाव 2024 को देखते हुए बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव झारखंड के दौरे पर राजद की टीम बनाई है। जिसमें 126 पदाधिकारियों के नाम की घोषणा पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने की। मीडिया से बात करते हुए पार्टी के कई सीनियर लीडर भी मौजूद रहे।
आपको बता दें कि पिछले कुछ दिनों से तेजस्वी यादव के झारखंड दौरे के बाद आज राजद प्रदेश कमिटी का गठन किया गया। जिसमे 126 पदाधिकारियों के नाम की घोषणा प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह यादव के द्वारा की गई। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा होली के बाद कोडरमा और संथाल के हंसडीहा में तेजस्वी यादव का कार्यक्रम होगा। साथ ही पलामू में एक स्थान का चयन किया जा रहा है।
1932 खतियान आधारित स्थानीय नीति पर प्रदेश अध्यक्ष ने ढुलमुल जवाब देते हुआ कहा की राज्य में अभी 1932 लागू नहीं हुआ है। पार्टी अभी सरकार के साथ है। वही वरिष्ठ नेता सुभाष यादव ने कहा 1932 को पॉलिटिकल स्टंट बताया।
रांची से रंजीत कुमार की रिपोर्ट