PATNA: केंद्रीय पर्यावरण, वन व जलवायु परिवर्तन तथा उपभोक्ता मामले, खाद्य व सार्वजनिक वितरण राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने बिहार के पूर्व स्वास्थ्य व कृषि मंत्री, जेपी आंदोलन के प्रखर सेनानी रहे नरेंद्र सिंह के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।
उन्होंने कहा कि पूर्व मंत्री नरेन्द्र सिंह के निधन से अत्यंत दुख पहुंचा है। उनका निधन व्यक्तिगत क्षति है। उनसे पारिवारिक संबंध था। वे जननेता थे। उनकी कमी हमेशा खलेगी। उन्होंने समाज के सभी वर्गों के लिए कार्य किया।
बिहार के विकास लिए हमेशा तत्पर रहे। वे हमेशा याद किए जाएंगे। शोक की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिजनों के साथ हैं। ईश्वर, उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें।
पटना से कुमार गौतम की रिपोर्ट