BANKA: बांका में 2 माह पहले प्रेम विवाह करने के बाद पत्नी घर छोड़कर हुई फरार। गांव में ही 2 जुलाई को गुलशन और पूनम ने प्रेम विवाह किया था।वहीं यह अंतरजातीय विवाह खूब चर्चा का भी विषय था। इसके बाद अचानक का बाजार से पत्नी गायब हो गई। इसके बाद युवक ने थाने में पत्नी के फरार हो जाने का शिकायत दर्ज कराया है।
29 जुलाई को पत्नी पति को छोड़कर बाजार से फरार हो गई। शुक्रवार को थाने में आवेदन देकर खोजबीन की गुहार लगाया है। प्रेम विभाग के बाद पति को धोखा देकर पत्नी बाजार जाने की बहन बनाकर फरार हो गई।
बांका के बाराहाट थाना क्षेत्र के पथरा निवासी एक युवक ने 2 माह पहले अपने गांव की रहने वाली एक युवती से प्रेम विवाह कर लिया।शादी के डेढ़ माह बाद ही पत्नी मार्केट करने के बहाने बाराहाट बाजार से गायब हो गई। काफी तलाश के बाद भी जब कोई पता नहीं लगा तो युवक ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
बाराहाट थाना क्षेत्र के गांव पथरा निवासी अजय राउत के पुत्र गुलशन कुमार गांव के ही रहने वाली शंभू पासवान की पुत्री पूनम कुमारी से बातचीत करता था। धीरे धीरे दोनों के बीच प्रेम संबंध हो गए।इसके बाद गुलशन ने 2 जुलाई 2023 में पूनम के साथ प्रेम विवाह कर लिया।प्रेम विवाह गांव के लोगों की उपस्थिति में लड़की के घर पर संपन्न कराया गया था।उस वक्त दोनों परिवार की सहमति दी थी।वही यह अंतरजातीय विवाह खूब चर्चा का विषय रहा।
युवक को जब जानकारी हुई तो लड़की के परिजन को फोन किया। तब उसे फोन पर धमकी दी गई।गुलशन ने पूनम की काफी तलाश की लेकिन कहीं कोई जानकारी नहीं हो सकी। आखिरकार गुलशन ने थाने में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। थाना अध्यक्ष सतीश कुमार ने बताया कि पुलिस मामले में जांच पड़ताल कर रही है।
बांका से दीपक कुमार सिंह की रिपोर्ट