PATNA: महाभारत के संजय को जरूर जानते होंगे जिन्होंने महाभारत टीवी पर देखी या किताबों में पढ़ी होगी। महाभारत में संजय अपनी दिव्य आंखों से बैठे बैठे पूरी घटना की जानकारी लाईव देते रहते थे। धृतराष्ट को पूरे महाभारत की कहानी को सीधा प्रसारण के तौर पर दिखाने और बताने वाला संजय ही था।
पटना के बाई पास थानेे में भी एक संजय है जो पुलिस नहीं है। लेकिन पिछले कई सालों से थाना का ऑपरेट कर रहा है। जिसकी जानकारी न तो पटना पुलिस के पास है और न ही कोई लेखा जोखा। कितना थानाध्यक्ष आए और गए मगर संजय अपनी दबंगई करता रहा।
पटना के बाईपास थाने में संजय नाम का युवक अपने दबंगई से थाने में ड्यूटी देता है। स्टेशन डायरी से लेकर सब इंस्पेक्टर तक की ड्यूटी को लगाता है। सबसे खास बात है कि कई वर्षों से संजय की दबंगई थाने के अंदर है। कोई भी पीड़ित व्यक्ति संजय को थाने का पुलिसकर्मी समझते हैं।
लेकिन सही मायने में वह दलाल बताया जा रहा है। लोगों की माने तो बिना थानेदार की मिलीभगत से संजय की ड्यूटी थाने के अंदर नहीं कर सकता। आज पटना सिटी एसपी प्रमोद कुमार ने कहा है कि संजय नाम का कोई व्यक्ति थाना के अंदर कार्य कर रहा है। जिसकी सूचना मीडिया के माध्यम से मिली है। जिसकी जांच पटना सिटी ए एसपी अमित रंजन करेंगे ۔3 से 4 दिनों में जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषी पाए जाने पर संजय पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
पटना से क्राईम रिपोर्टर अन्नू प्रकाश की रिपोर्ट