PATNA – बिहार में महागठबंधन की सरकार बन चुकी है।आज मंत्रीमंडल का विस्तार किया जायगा। आज 11 बजे से तमाम राजद और जडीयू विधायक को राजभवन बुलाएगा है जहां आज मंत्री पद का शपथ ग्रहण करेंगे।आपको बता दे कैबिनेट विस्तार में कुल 36 मंत्री शपथ लेंगे। सबसे ज्यादा RJD से 16, JDU से 11, कांग्रेस से 2, हम से एक और एक निर्दलीय विधायक मंत्री बनाए जा रहे हैं। कैबिनेट में सबसे चौंकाने वाला नाम अनंत सिंह के करीबी कार्तिक सिंह का है। कार्तिक हाल ही में JDU कैंडिडेट को हराकर पटना MLC का चुनाव जीता था।
वही आपको बता दे की इधर, नीतीश कैबिनेट विस्तार से पहले ही कांग्रेस में बवाल शुरू हो गया है। सोमवार को पार्टी कार्यालय के बाहर नाराज कांग्रेसियों ने जमकर नारे लगाए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने साफ़ तौर पर कहा की हमे 5 सीट चाहिए उन्होंने साथ ही कहा की 4 सीट वाली हम को एक विभाग और 19 सीट वाली कांग्रेस को सिर्फ 2 विभाग ही क्यों?
कैबिनेट विस्तार के अहम अपडेट्स…
राजभवन की राजेंद्र मंडपम में 11:30 बजे मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण समारोह होगा। इस समारोह में CM नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव, पूर्व CM राबड़ी देवी, जीतन राम मांझी समेत कई नेता मौजूद रहेंगे। सूत्रों के माने तो मंत्री बनने वाले सभी नेताओं को देर रात फ़ोन किया गया और मंगलवार सुबह तक पटना पहुंचने के लिए कहा गया। वही आपको बता दे मंत्री बनने के लिए JDU कोटे से- विजय चौधरी, विजेंद्र यादव, अशोक चौधरी, श्रवण कुमार, संजय झा, लेसी सिंह, जमा खान, जयंत राज, सुनील कुमार, मदन सहनी, शिला मंडल के नाम सामने आ रहे है।
वही RJD कोटे से- आलोक मेहता, अनिता देवी , कुमार सर्वजीत, समीर कुमार महासेठ, मो शाहनवाज, चंद्रशेखर, रामानंद यादव, सुरेंद्र यादव, कार्तिक सिंह, इसराइल मंसूरी, शमीम अहमद, तेजप्रताप यादव, सुधाकर सिंह और सुरेंद्र राम का नाम कहा जा रहा है। कांग्रेस कोटे से- अफाक आलम और मुरारी गौतम तो वही हम (से) कोटे से- संतोष कुमार सुमन और निर्दलीय- सुमित कुमार सिंह का नाम सामने आ रहा है।