PATNA – राजधानी में अपराधीयों का मनोबल मजबूत होता जा रहा है। इसका अंदाजा आपको इस खबर से लग जायगा। घटना गाँधी मैदान के पेट्रोल पंप का है जहां कर्मीयों ने दो युवको को सिगरेट पीने से रोका तो बदमाशों ने उस पर बंदूक तान दी। सूत्रों के अनुसार बदमाश हथियार लेकर पेट्रोल पंप पर आए हुए थे।
वहीं इस घटना की खबर लगते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों अपराधियों को धर दबोचा है। दोनों पर पीरबहोर थाना में कई मामले में दर्ज है। दोनों के पास से दो पिस्टल और तीन ज़िंदा कारतूस बरामद किया गया है। इसके बाद पुलिस ने दोनों अपराधियों से पूछताछ शुरू की। दोनों अपराधियों का पहले से भी आपराधिक रिकॉर्ड है। बताया जा रहा है कि गर्ल फ्रेंड से ब्रेकअप होने के बाद लड़की के भाई को जान से मारने के इरादे से ये दोनों शख्स निकले थे। वारदात को अंजाम देने से पहले ही दोनों अपराधी पुलिस के हत्थे चढ़ गए। फिलहाल दोनों आरोपियों से पुलिस पूछताछ चल रही उसके बाद आगे की करवाई की जाएगी।
पटना से अनु प्रकाश की रिपोर्ट