Patna: भारत की राष्ट्रपति पद के लिए एनडीए उम्मीदवार श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के आज पटना आगमन पर भारतीय जनता पार्टी की महानगर इकाई ने पटना के डाकबंगला चौराहे पर उनका
भव्य स्वागत और अभिनंदन किया। जिला अध्यक्ष अभिषेक की अगुवाई में महानगर के सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के ऊपर पुष्पवर्षा कर उनका सम्मान किया।
इस अवसर पर भाजपा पटना महानगर के सभी पदाधिकारी स्वागत स्थल पर उपस्थित थे। श्रीमती मुर्मू का काफिला जैसे ही पटना के डाकबंगला चौराहे पर पहुँचा तब ढोल नगाड़े के बीच कार्य- कर्ताओं ने उनकी गाड़ी पर पुष्पों की बारिश करते हुए उनका अभिवादन किया।
जिला अध्यक्ष अभिषेक ने इस अवसर पर कहा की भारत के लोकतंत्र के इतिहास में ये पहला
अवसर है जब समाज के अंतिम पायदान पर आदिवासी समाज की महिला को प्रधानमंत्री मोदी ने देश का सर्वोच्च पद पर आसीन करने के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन का उम्मीदवार बनाया है। श्रीमती मुर्मू का राष्ट्रपति बनना लगभग तय माना जा रहा है, ऐसे में सभी वर्गों के विकास की बात करने वाली भाजपा और प्रधानमंत्री मोदी ने एक बार फिर से अपने अंत्योदय के सिद्धांतों के अनुरूप आचरण करते हुए महिला सम्मान की दिशा में महत्वपूर्ण काम किया है।
इस अबसर पर महानगर अध्यक्ष अभिषेक, सुनील भारती टिंकू सिंह, राजेश श्रीवास्तव, विनय केशरी, मुन्ना जी, रवि सिंह, विमल कश्यप, विकास मेहता, सुभाष खत्री, राजेश मेहता, बिनोद सिंह, सुरेश सिंह पटेल, प्रमोद सिंह तथा मंडल अध्यक्ष समेत
सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद थे।
पटना से अन्नू प्रकाश की रिपोर्ट