JHARKHAND :बड़ी खबर झारखंड से जहां मौसम में बदलाव होगा। इसके साथ ही आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में बदलाव देखने को मिलेगा। बता डे बीते 24 घंटे में राज्य के प्रमुख शहरों के न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। यह जानकारी रांची मौसम केंद्र के प्रमुख अभिषेक आनंद ने 16 फरवरी को दी।
आनंद के मुताबिक पिछले 24 घंटे में राज्य में मौसम शुष्क रहा। सबसे अधिक तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस चाईबासा में दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस सिमडेगा केवीके में दर्ज किया गया।केंद्र प्रमुख के अनुसार राज्य में अगले 4 से 5 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 4 से 5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है।
आनंद के अनुसार 17 से 1 फरवरी को राज्य के दक्षिण-पूर्व और उत्तर-पूर्वी भागों में आंशिक बादल छा सकते हैं। इसका असर पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसांवा, देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज जिले में देखने को मिलेगा। शेष भागों में आसमान मुख्यत: साफर और मौसम शुष्क रहेगा।
मौसम केंद्र के अनुसार पिछले 24 घंटे में रांची के तापमान में 0.3 और डालटेनगंज में 0.2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। , जमशेदपुर के तापमान में 0.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई। इन शहरों का न्यूनतम तापमान सामान्य से 3.0 डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई।
झारखंड से गौरी रानी की रिपोर्ट