बिहार मौसम पूर्वानुमान:
मौसम विभाग ने बिहार में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। पश्चिमी प्रवाह बढ़ने से 48 घंटे के अंदर राज्यों में ठंड बढ़ेगी। न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री तक गिरावट होने की संभावना है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान में कहा गया है कि तापमान में तेजी से गिरावट के कारण कुछ जिलों में ठंड में काफी बढ़ोतरी होगी। दक्षिण बिहार के कुछ जिलों में कोल्ड डे की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। बुधवार को तेज हवाओं के कारण पटना समेत 18 शहरों का अधिकतम तापमान गिर गया। इससे पहले छह शहरों के न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई थी। उत्तर बिहार की ओर कई जिलों में घना कोहरा देखा गया, जबकि दक्षिण बिहार में पछुआ के प्रभाव से आंशिक से मध्यम कोहरा छाया रहा। राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान बांका में 24.9 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री दर्ज किया गया। पिछले दो दिनों से पछुआ और उत्तरी पछुआ का प्रवाह पटना में बढ़ गया है. अगले दो-तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में कमी होने से पटना में भी ठंड बढ़ेगी।
इन शहरों का अधिकतम तापमान घटा:
सुपौल में 3.7 डिग्री, फारबिसगंज में 4.6 डिग्री, अररिया में 3.7 डिग्री, अगवानपुर में तीन डिग्री, दरभंगा में 1.4 डिग्री, मोतिहारी में 3.4 डिग्री, गोपालगंज में दो डिग्री, गोपालगंज में दो डिग्री, वाल्मिकीनगर में दो डिग्री। दरभंगा में दिन के तापमान में 2.2 डिग्री और 1.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आयी है। वैशाली, पटना, डेहरी, कैमूर, बक्सर, पूर्णिया समेत अन्य शहरों के अधिकतम तापमान में गिरावट आयी है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक अगले कुछ घंटों में पूरे बिहार में पछुआ और उत्तरी पछुआ का प्रवाह बढ़ेगा। इससे पारा चार डिग्री सेल्सियस गिर जायेगा। इसका असर अभी से दिखने लगा है। कई जिलों में शीतलहर और कोल्ड डे की स्थिति बन सकती है। भीषण ठंड के अलर्ट को देखते हुए प्रशासन ने पटना समेत कई जिलों में स्कूलों के समय में भी बदलाव किया है।