RANCHI : राजधानी रांची में आज प्रकृति के तीन रुप देखने को मिले। जहां सुबह से लेकर दोपहर करीब 2 बजे तक जहां धूप खिली रही। तो वहीं 2 बजे के बाद गर्जन के साथ बारिश देखने को मिली। इस दौरान बादलों ने राजधानी को इस कदर घेर रखा था कि दोपहर में शाम होने का अहसास हो रहा था। बारिश और तेज हवाओं की ठंडक ने लोगों को पसीने से तरबतर कर देने वाली गर्मी से राहत दिलाई।
जानकारी के लिए बता दें पिछले दो दिनों के दौरान रांची के तापमान में दस डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। हालांकि बारिश के कारण पूरे शहर में जगह-जगह जलभराव की स्थिति देखने को मिली। पिछले कुछ दिनों से राजधानी रांची समेत राज्यभर में मौसम का मिजाज बदला बदला नजर आ रहा है। गर्मी से लोग हैरान परेशान नजर आए तो वहीं आज की बारिश ने लोगो को गर्मी से राहत दी।
इसी बीच मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद में आने वाले दिनों के मौसम का मिजाज बताया, उन्होंने बताई की 24 से 27तारीक तक झारखंड में बारिश होगी। साथ ही कुछ इलाकों में हल्के से माध्यम दर्ज की बारिश के साथ साथ वज्रपात और ओलावृष्टि होने की भी संभावनाएं है। साथ ही कुछ हिस्सों में मध्यम दर्जे की बारिश भी हुई। जिससे मौसम सुहावना हो गया है। सभी जिलों में तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है।
रांची से गौरी रानी की रिपोर्ट