PATNA:हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार सरकार में अनुसूचित जाति/जनजाति कल्याण मंत्री डॉ संतोष कुमार सुमन ने पार्टी नेताओं के साथ केक काट कर मनाया राष्ट्रीय संरक्षक का 78वां जन्मदिन ।
हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (से0) के संरक्षक एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मॉंझी का 18 सितम्बर 2022 (रविवार) को उनके सरकारी आवास 12 एम. स्ट्रैण्ड रोड पटना में हम पार्टी नेताओं द्वारा 78वां जन्मदिन बड़ी धूमधाम से मनाई गई।
पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ संतोष कुमार सुमन ने पार्टी के संरक्षक एवं पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के जन्मदिन पर कहा कि हम अपने पार्टी के संरक्षक बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के जन्मदिन पर हम सभी उनके स्वस्थ शतायु, दीर्घायु जीवन की कामना करते हैं । हमारी पार्टी के सभी सदस्य परिवार के रूप में काम करते हैं, हम पार्टी नहीं हम परिवार हैं ।
आज उनके जन्मदिन पर यह हम संकल्प लेता है कि गरीबों की विकास के उद्देश्य से हम पार्टी का जो उन्होंने निर्माण किया है, हम उनके संकल्प और उनके सपनों को एक दिन निश्चित तौर पर साकार करेंगें ।
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष (सिकंदरा) विधायक प्रफुल्ल मांझी ने आज उनके जन्मदिन पर कहा कि आज पूरे प्रदेश में हर जिलों में आज हम पार्टी के कार्यकर्ताओं के द्वारा बड़ी धूम-धाम से अपने राष्ट्रीय संरक्षक एवं पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी का जन्मदिन धूमधाम से बनाई जा रही है। हम अपने पार्टी के राष्ट्रीय संरक्षक बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के उद्देश्यों को जन जन तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं।
पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट