रांची : विश्व सनातन वैदिक संघ के संस्थापक सह महाध्यक्ष रोशन मिश्रा ने सामाजिक कार्यकर्ता अविनाश कुमार को बिहार प्रदेश का अध्यक्ष मनोनीत किया है. सोमवार को रांची के केंद्रीय विश्वविद्यालय झारखंड में एक कार्यक्रम के दौरान रौशन मिश्रा ने अविनाश कुमार को नियुक्ति पत्र प्रदान किया. संस्थापक रौशन मिश्रा ने कहा अविनाश एक निडर स्वाभिमानी समाजिक कार्यकर्ता है पटना विश्वविद्यालय में पढ़ाई के दौरान से ही धर्म व राष्ट्र के लिए समर्पित है अविनाश के नेतृत्व में पटना सहित पूरे बिहार में वैदिक संघ का विस्तार तीव्र गति से होगा.
अविनाश कुमार वर्तमान में रांची केंद्रीय विश्वविद्यालय झारखंड का छात्र संघ के उपाध्यक्ष दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं. विश्व सनातन वैदिक संघ के नवनियुक्त बिहार प्रदेश अध्यक्ष अविनाश कुमार ने जल्द ही अपनी कार्यकारिणी घोषित करने के साथ मानव सेवा व राष्ट्र निर्माण के कार्यों को करने का आश्वासन दिया.
इस अवसर पर उड़ीसा कार्यसीमित सदस्य तुषार मोहंती, बेगूसराय प्रभारी प्रिंस कुमार, जहानाबाद प्रभारी घ्रुव नारायण, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सीयुजे के अध्यक्ष अमित मीरा सिंह, झारखंड प्रदेश केन्द्रीय विश्वविद्यालय संयोजक रवि कुमार, राज अमृतम, प्रद्युम्न पांडेय और आलोक कुमार आदि मौजूद लोगों ने अविनाश कुमार को बधाई दिया.