बिहार सरकार के पूर्व मंत्री विद्यासागर निषाद आज पंच तत्व में विलीन हो गए। इससे पहले आज खगडि़या में उनकी अंतिम यात्रा में विकासशील इंसान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सहनी भी शामिल हुए और उन्होंने उनके पार्थिव शरीर को कंधा भी दिया। साथ ही मुकेश सहनी ने पूर्व मंत्री के निधन पर गहरा शोक संवेदना व्यक्त की।
उन्होंने कहा कि विद्यासागर निषाद का निधन मल्लाह समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने हमेशा इस समाज के हक और हुक़ूक़ के लिए संघर्ष किया। उनके द्वारा किये गए कार्यों को समाज के हित में आगे बढ़ाने की जिम्मेवारी अब हमारी है। उनके जाने इस हमारे समाज में एक राजनीतिक शून्यता आयी है। वे हमारे लिए अनुकरणीय रहे हैं। हम दिंल की गहराईयों से शोक व्यक्त करते हैं और ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति के लिए कामना करते हैं।
