PATNA – ग्राम रक्षा दल पुलिस मित्र के लोग आज सड़क पर प्रदर्शन करने उतरे थे। ग्राम रक्षा दल पुलिस मित्र के लोग पटना के गांधी मैदान और गर्दनीबाग़ से विधानसभा घेराव करने के लिए निकले थे। लेकिन वो ऐसा करने में असफल रहे क्यूंकि पुलिस ने उन्हें रस्ते में ही रोक लिया। साथ ही आपको बता दे वेतनमान और स्थाई नौकरी की मांग को लेकर आज ग्राम रक्षा दल सह पुलिस मित्रों ने प्रतिबंधित क्षेत्र में बैरिकेडिंग तोड़ते हुए जोरदार प्रदर्शन किया। सभी प्रदर्शनकारी गांधी मैदान से बैरिकेडिंग तोड़ते हुए डाकबंगला चौराहा पहुंचे। जहां प्रशासन के द्वारा रोक दिया गया। प्रांतीय प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हमें मालूम था कि धारा 144 लागू है। फिर भी हमलोगों ने प्रदर्शन किया।
लालू यादव के समय में हमलोगों को बहाल किया गया था। उम्मीद है कि तेजस्वी यादव जो 10 लाख रोजगार का वादा किये हैं। उसमें ग्राम रक्षा दल सह पुलिस मित्रों को भी शामिल किया जाएगा। दरअसल पटना के डाकबंगला चौराहे पर पुलिस ने उन्हें समझा-बुझाकर वापस भेज दिया। ग्राम रक्षा दल के अध्यक्ष सिकंदर पासवान ने कहा हम लोगों ने कोरोना काल में भी लोगों की काफी सेवा की है और हमारी मांग है कि हमारी मानदेय बढ़ाई जाए और हमारा स्थायीकरण किया जाए। वहीं डीएसपी लॉ एंड आर्डर संजय कुमार ने कहा प्रतिबंधित क्षेत्र में प्रदर्शन करने वालों पर विधि सम्मत कार्रवाई होगी।
पटना से विशाल भारद्वाज की रिपोर्ट