KAIMUR: बिहार में शराबबंदी को सफल बनाने के लिए पूरे बिहार में अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में कैमूर पुलिस नए साल का महीना जैसे जैसे बीतता जा रहा है, ठीक वैसे ही वाहनों की सघन जांच अभियान बढ़ा दी गई है।
मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की दोपहर बगही पुल के समीप उत्तर प्रदेश से बिहार में प्रवेश को लेकर रामपुर प्रखंड अंतर्गत करमचट पुलिस ने शराब तस्करों के खिलाफ वाहनों की सघन चेकिंग अभियान चलाया। जहां करमचट थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि बिहार में पूर्ण रूप से शराबबंदी कानून को लेकर उत्तर प्रदेश से सटे कैमूर सीमा में शराब तस्करों ने कैमूर में आसानी से प्रवेश कर रहें है।
इसी क्रम में रामपुर प्रखंड के बगही पुल के समीप मंगलवार को वाहनों की सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है, जहां बाईक व बड़े बड़े वाहनों की डिग्गी में गंभीरता पूर्वक जांच किया जा रहा है, इसी क्रम में करमचट थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने अपने दल-बल के साथ बगही पुल के समीप वाहनों की लगातार चेकिंग अभियान चला रही हैं।
कैमूर से अमित कुमार गुप्ता की रिपोर्ट