PATNA: उपेंद्र कुशवाहा के जेडीयू के खिलाफ मोर्चा खोलने के बाद अब जेडीयू एमएलसी रामेश्वर महतो ने प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। जेडीयू एमएलसी ने उमेश कुशवाहा पर पार्टी और नीतीश कुमार को कमजोर करने सहित कई गंभीर आरोप लगाए हैं। हालांक, जेडीयू एमएलसी रामेश्लवर महतो के बयान पर पार्टी प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने चुप्पी तोड़ते हुए जोरदार पलटवार किया है।
जेडीयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा कि जेडीयू विधान पार्षद रामेश्वर महतो लगातार पार्टी विरोधी काम कर रहे हैं, पार्टी सभी मामलों को देखेगी। हालांकि रामेश्वर महतो पर कार्रवाई की बात को उमेश कुशवाहा टाल गये। उन्होंने स्पष्ट कहा कि पार्टी के उचित फोरम पर अपनी बात रखने की बजाए वे सिर्फ अनर्गल आरोप लगा रहे हैं।
वहीं उपेंद्र कुशवाहा पर जेडीयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा कि उपेन्द्र कुशवाहा को हमारे नेता नीतीश कुमार ने पहचान दिलायी है। उनको कौन पहचानता था? वहीं, विधान पार्षद रामेश्वर महतो के आरोप पर उमेश कुशवाहा ने दो टूक अंदाज में कहा कि वे धूर्त और स्वार्थहीन लोग हैं। पहले से ही किसकी गोद में खेल रहे हैं, ये सभी को पता है।
वहीं, उपेन्द्र कुशवाहा के बयान पर पलटवार करते हुए जेडीयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा कि अभी तो वे हसीन सपना देख रहे हैं। वक्त आएगा तो पता चल जाएगा। उनकी नीति को जनता समझ चुकी है और सभी लोग जान गये हैं। उनका ‘खेला’ बंद हो गया है।
पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट