PATNA : बिहार में जहां एक तरफ विधानसभा चल रहा है। तो वहीं दूसरी तरह राष्ट्रीय लोक जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा की प्रेस वार्ता कर रहे है। बता दें कि ,विरासत बचाओ नमन यात्रा के दोनों चरणों की समाप्ति के बाद प्रेस वार्ता की गई। वहीं तमाम महापुरुषों को नमन करते हुए यात्रा की समाप्ति की गई।
उपेंद्र कुशवाहा ने प्रेस वार्ता में कहा कि ,यात्रा में अपेक्षा से अधिक लोगों की उपस्थिति दिखाई दिए और जो लोग राजद की सरकार से परेशान हो गये थे उन्होंने हमारा साथ दिया है।साथ ही नीतीश कुमार पर हमला करते हुए उपेंद्र कुशवाहा बोले ,बिहार को जिस रूप में ले जाने की बात नीतीश ने की थी वो नही कर पाए लेकिन गड़बड़ करने वाले लोग ही सिर्फ जदयू में बच गए है।
आपको बता दें कि ,उपेंद्र कुशवाहा सम्राट अशोक की जयंती मनाएंगे। साथ ही 28 मार्च को पटना के बापू सभागार में जयंती का आयोजन होगा। तेजस्वी ने कहा है ना हमको सीएम बनना है और ना ही नीतीश कुमार को पीएम ,इस पर उपेंद्र कुशवाहा ने कहा बिहार के लोग तेजस्वी को बिहार के मुख्यमंत्री नहीं बनाएंगे।
पटना से विशाल भारद्वाज की रिपोर्ट