पटना: राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर प्रहार किया है। ट्विटर के जरिये हमला करते हुए उन्होंने पूछा है कि नीतीश कुमार जी आपकी अंतरात्मा कहां है? दरअसल उपेंद्र कुशवाहा ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडिल पर दाउदनगर नगर पंचायत कन्या उच्च विद्यालय के शिक्षक पत्रुस तिर्की के असामयिक निधन पर सवाल करते हुए राज्य सरकार से प्रश्न पूछा है।
उन्होंने यह भी लिखा है कि उक्त शिक्षक पूरी तरह से वेतन पर आश्रित था तथा कई रोग भी उसे था। ऐसे में समय पर उनका वेतन जारी न करने वाले अधिकारियों की भूमिका पर क्यों न जांच की जाये। उन्होंने यह भी लिखा है कि यह जघन्य अपराध है।