PATNA: केन्द्रीय मंत्री आरसीपी सिंह जिस सरकारी बंगले में रह रहे थे आज उस बंगले से पूरी तरह खाली कर दिया। आधी रात से ही सामान को दूसरे जगह शिफ्ट करने का सिलसिला शुरू हो गया था। जिसे सुबह होते होत पूरी तरह खाली कर दिया गया। आपको बता दें के स्टैंड रोड के सात नम्बर बंगले को मुख्य सचिव को आवंटित किया गया है।
पहले से ये बंगला जदयू एमएलसी संजय गांधी के नाम से आवंटित था। जिसे खाली करने का आदेश बिहार सरकार के भवन आवास विभाग ने जारी किया था। पिछले दिनों राज्यसभा टिकट कटने के बाद से ही जेडीयू आरसीपी सिंह और पार्टी के बीच तनातनी का खेल जारी है। जेडीयू पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन कुमार सिंह और केन्द्रीय मंत्री आरसीपी के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा था। दोनों ने दिल्ली से लौटने के बाद शक्ति प्रदर्शन किया।
फिलहाल पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पलड़ा भारी है। जिसके केन्द्रीय मंत्री को राज्यसभा के टिकट से बेदखल करने के बाद अब आवास से भी तकनीकि रूप से बेदखल कर दिया गया। आगे केन्द्रीय मंत्री का पद भी जुलाई महीने तक ही है। यदि पीएम मोदी चाहे तभी आरसीपी सिंह छह महीने तक और केन्द्रीय मंत्री पद पर बने रह सकते हैं। लेकिन इन छह महीनों में आरसीपी सिंह को राज्यसभा या लोकसभा का सदस्य होना अनिवार्य होगा। फिलहाल आरसीपी सिंह के लिए आगे की रणनीति क्या होगी यह खुद आरसीपी सिंह को तय करना है।
-पटना से संजय कुमार मुनचुन की रिपोर्ट