PATNA : बिहार भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी प्रदेश ,अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार पटना आ चुके है। वहीं इस मौके पर पटना एयरपोर्ट पर नए प्रदेश अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया गया। बता दें अपने नए प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत करने पहुंचे केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल और बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा और तमाम भाजपा के नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।
इस मौके पर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि , आगामी चुनाव में इसका असर देखने को मिलेगा। 2024 में भाजपा 40 में से 40 लोकसभा सीट हासिल करेगी। इसके साथ पटना एयरपोर्ट पर भाजपा के तमाम नेताओं और कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ उमड़ी जो अपने नए प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत करने पहुंचे थे।
वहीं नए प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत कोई गुलाब के फूल से, तो कोई मखाने की माला ,तो कोई पाग पहनाकर अपने-अपने अंदाज में सम्राट चौधरी का स्वागत कर रहे है।
पटना से विशाल भारद्वाज की रिपोर्ट