PATNA: केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन तथा उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे सोमवार को गुजरात गौरव यात्रा में शामिल हुए। सुबह अमरेली से यात्रा प्रारंभ हुई।
जूनागढ़ होते हुए सोमनाथ पहुंची यात्रा में दर्जनों जगहों पर उन्होंने जनता को संबोधित किया। केंद्रीय मंत्री चौबे ने कहा कि गुजरात में डबल इंजन की सरकार बनेगी। भारतीय जनता पार्टी की एकतरफा जीत होगी।
उन्होंने केंद्रीय एवं राज्य सरकार की योजनाओं के बारे में जनता को बताया। केंद्रीय मंत्री श्री चौबे ने कहा कि भाजपा सरकार ने गुजरात की जनता से जो वादे किए थे, उनको पूरा किया है।
पिछले 2 दशकों में जिस प्रकार से गुजरात ने विकास के क्षेत्र में बड़ी छलांग लगाते हुए देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान की है, वो अपने आप में गौरवपूर्ण है।
उन्होंने कहा कि गुजराती भाई-बहनों के बीच गुजरात गौरव यात्रा में सम्मिलित होकर विकास की गतिशीलता का विश्वास दिलाया।
REPORT BY THE HD NEWS