PATNA : इस वक्त की बड़ी खबर मनीष कश्यप से जुड़ी आ रही है। जहां मनीष कश्यप पर चौथी बार केस हो चूका है। आपको बता दें कि, सामाजिक कार्यकर्ता ने केस किया है। वहीं निशांत वर्मा की शिकायत पर केस दर्ज किया गया। इसके साथ ही साथ महात्मा गांधी पर वीडियो का मामला सामने आया और आपत्तिजनक वीडियो बनाने का आरोप में मनीष कश्यप की मुश्किलें बढ़ती हुई दिख दे रही है।
बता दें ,गोलू ने मनीष कश्यप पर चौथा केस दर्ज किया है। वहीं आपत्तिजनक वीडियो बनाने के आरोप में मनीष कश्यप अभी न्यायिक हिरासत में है। साथ ही मनीष कश्यप की लगातार मुश्किलें बढ़ती चली जा रही है। यूट्यूब पर मनीष कश्यप जिस तरीके से तमिलनाडु की घटना के मामले में उनकी संलिप्तता पाई गई और उन्होंने आपत्तिजनक वीडियो वायरल किया।
बताया जा रहा है कि ,2 राज्यों के सौहार्द को बिगाड़ने की कोशिश मनीष कश्यप के द्वारा किया गया था। इसको लेकर लगातार उनसे पूछताछ की जा रही है और वह पुलिस के द्वारा रिमांड पर लिया गया। इतना ही नहीं मनीष कश्यप की रिमांड अवधि भी बढ़ा दी गई है।
पटना से संजय कुमार मुनचुन की रिपोर्ट