दिल्ली से देवघर के लिए सीधी फ्लाइट शुरू
दिल्ली से देवघर के लिए नहीं होगी परेशानी उड़ान करने के लिए इंडिगो त्यार है | इंडिगो की पहली उड़ान का बाबा धाम पहुंचते ही हुआ जोरदार स्वागत
जानकारी के मुताबिक, दिल्ली से इंडिगो की फ्लाइट 30 जुलाई की दोपहर उड़ान भरकर देवघर एयरपोर्ट पहुंची लोगो में उत्साह की कोई कमी नहीं थी सब बहुत खुश थे । शनिवार को देवघर पहुंचने वाले सांसदों का देवघरवासियों की ओर से भव्य स्वागत किया गया |
आसान हुआ सफर
झारखंड के देवघर से दिल्ली और दिल्ली से देवघर के लिए सीधी हवाई सेवा शनिवार से शुरू हो गई। इंडिगो की 180 सीटर फ्लाइट 6ई 6191 दिल्ली से उड़ान भरकर शाम को देवघर पहुंची। बिहार के सारण लोकसभा क्षेत्र से सांसद राजीव प्रताप रूडी व कैप्टन आशुतोष शेखर विमान के पायलट थे। वहीं, 4:22 बजे देवघर से दिल्ली के लिए इंडिगो के विमान ने पहली उड़ान भरी है।
दिल्ली से देवघर की पहली फ्लाइट का पहला टिकट भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कराया था। उनके साथ सांसद व भोजपुरी फिल्म स्टार मनोज तिवारी, आजमगढ़ सांसद दिनेश लाल यादव निरहु ,आगोरखपुर सांसद रवि किशन, सांसद अनुराग शर्मा, सांसद प्रवेश वर्मा, सांसद सुनील सिंह, सांसद कमलेश पासवान व सुब्रत पाठक, सांसद रवींद्र कुशवाहा, पूर्व मंत्री शाहनवाज हुसैन व फिल्म अभिनेता शेखर सुमन और अभिनेत्री आम्रपाली दुबे भी देवघर पहुंचे।
और उन्होंने बताया ये बहुत अच्छा अनुभव रहा हमारा सफर वाक़ईये सुहाना गुजरा |
पटना से अंजली की रिपोर्ट