DHANBAD: मंगलवार को जिले के शक्ति मंदिर प्रांगण में भोजपुरी फ़िल्म ‘दोस्ती और प्यार’ के पोस्टर और ट्रेलर का अनावरण किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि धनबाद के सांसद पशुपति नाथ सिंह, धनबाद विधायक राज सिन्हा, कांग्रेस नेता रणविजय सिंह, भाजपा नेत्री रागिनी सिंह, भाजपा नेता रमेश पांडेय, समाजसेवी उदय प्रताप सिंह, विशिष्ट अतिथि शक्ति मंदिर समिति के अध्यक्ष एस पी सोंधी, सचिव आर्यन भंडारी मौजूद थे। इस आयोजन में कलाकर संघ धनबाद सभी कलाकार भी मौजूद थे।
संजय मिश्रा ने किया मंच संचालन
कार्यक्रम को सफल बनाने में फ़िल्म के मुख्य अभिनेता भोजपुरी गायक राजू सिंह अनुरागी, मोंटीबाबा, इश्तियाक अहमद सुरेंद्र ठाकुर, पंकज मोदी, पंकज सांवरिया, मनोज राउत, मनोज सेन, गौरव अरोड़ा, एन कृष्णा, प्रवीर किशन, पिन्टू शर्मा, मनोज सिंह, राजा दास और धनबाद के कई गणमान्यजन उपस्थित थे।
वहीं ट्रेलर और पोस्टर की सभी ने बहुत प्रशंसा की और आने वाली फिल्म के लिए पूरी टीम को शुभकामनाएं दी। बताते चलें कि फिल्म पारिवारिक व एक्शन से भरपूर है। जो धनबाद के सिनेमा घरों में 30 जून 2023 को रिलीज होने जा रही है।
धनबाद से गौरी रानी की रिपोर्ट