PURNIA :पूर्णिया में आज महागठबंधन की बड़ी रैली होने जा रही है। 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को बिहार से उखाड़ फेंकने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव साथ आकर इस रैली को संबोधित करेंगे। वहीं दूसरी तरफ केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा के पूर्व अध्यक्ष अमित शाह भी आज प चंपारण में जहाँ एनडीए की रैली में हुंकार भरेंगे।
बता दें पूर्णिया में महागठबंधन के सातों दलों के लोग शामिल रहे गए। इस रैली से महागठबंधन के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अलावा उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, माले महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य, पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी, कांग्रेस कोटे के मंत्री आफाक आलम, सीपीएम के ललन चौधरी, सीपीआई के ओम प्रकाश नारायण भी उपस्थित रहे गए। बताया जा रहा है कि , बिहार की 40 सीटों पर 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव का शंखनाद भी करने जा रहा है।
इस महारैली को लेकर प्रशासन के द्वारा चप्पे चप्पे पर पुलिस व्यवस्था की गई है। आपको बता दें कि , सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए 1500 पुलिसकर्मी और 400 से अधिक पुलिस पदाधिकारियों की तैनाती की गई है। एसपी आमिर जावेद, सदर एसडीपीओ सुरेंद्र कुमार सरोज समेत तमाम बड़े डीएसपी रैंक के पुलिस पदाधिकारी मौके पर मौजूद रहे गए।
पटना से संजय कुमार मुनचुन की रिपोर्ट