शुक्रवार को भी झारखंड में चार मरीजों की मौत हो गई। दो मरीजों की मौत जमशेदपुर तथा एक-एक की मौत गढ़वा में हुई। वहीं, शुक्रवार को शाम तक राज्य के विभिन्न जिलों में 200 से अधिक मरीजों की पहचान हो चुकी थी। रिम्स में ही शाम तक हुई जांच में रांची के 46 तथा गढ़वा के 34 पॉजिटिव केस मिल चुके थे। वहीं, लोहरदगा में एक दिन में सर्वाधकि 20 नए संक्रमित मिले। इनमें एक परिवार के छह सदस्य भी शामिल हैं। राज्य में अब सक्रिय केस की संख्या चार हजार से ऊपर हो गई है।