BHAGALPUR /SULTANGANJ – भागलपुर/ सुलतानगंज के अजगैबीनाथ धाम मे तीज एंव चौठचंदा पर्व को लेकर सुबह से ही उत्तरवाहिनी गंगा मे स्नान करने के लिए बिहार झारखंड सहित अन्य जिलों के महिलाओं कि भीड उमड़ पडी हैं। वहीं महिलाओं ने बताया कि चौठचंदा को लेकर अजगैबीनाथ गंगा स्नान करने के लिए पहुचे हैं। जहां से गंगा जल लेकर कल तीज एंव चौठचंदा का पुजा करेगें। जिससे हमारे पति कि दीर्घायु कि कामनाएं के लिये हम यह पर्व करेंगे। ऐसी परंपरा कालिन युग से चल रही हैं।
वहीं स्थानीय पंडित ने बताया कि सुबह से ही बिहार एंव झारखंड के महिलाएं गंगा स्नान करने पहुची हैं। यह पर्व महिलाए के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। अपने पति एंव बाल बच्चों कि लंम्बी आयु के लिए महिलाएं तीज एंव चौठचंदा पर्व करती हैं।
भागलपुर /सुलतानगंज से संतोष राज की रिपोर्ट