कोरोना संकट के बीच पटना में एक बड़ी चोरी की वारदात सामने आई है. चोरों ने पटना के शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र में एक बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दे दिया है.चोरों ने साल की सबसे बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया है.
चोरों ने 1 करोड़ के आभूषण और 2 लाख की नगदी चुरा लिया है. जमीन और दुकान के कागजात भी चोर अपने साथ लेते गए हैं. चोरों ने घर में रखे 1000 अमेरिकन डॉलर भी गायब कर दिया है. बताया जा रहा है की घर कैप्टन का है. पीड़ित परिवार की ओर से शास्त्रीनगर थाने में आवेदन दिया गया है. दिए गए आवेदन में उन्होंने गहनों की पूरी लिस्ट दी है.
इस चोरी की वारदात के उद्भेदन के लिए पटना के एसएसपी ने एक विशेष टीम गठित किया है.विशेष टीम इस चोरी के मामले की छानबीन में जुट गई है.पुलिस का कहना है कि तमाम बिन्दुओं पर जांच की जा रही है.बहुत जल्द चोर उसकी गिरफ्त में होगें.
गौरतलब है कि कोरोना के संक्रमण को देखते हुए पुरे राज्य में लॉकडाउन लगाया गया है.इस बीच चोर चोरी किवार्दातों को अंजाम देने में जुटे हैं.पुलिस के अनुसार इस साल इतनी बड़ी चोरी की यह पहली और एकलौती घटना है.
