रांची : पिछले 24 घंटे में झारखंड का मौसम शुष्क ही रहा है. राज्य में सबसे न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस चाईबासा में रिकॉर्ड की गई. वहीं सबसे अधिकतम तापमान जमशेदपुर में 25 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड की गई हैं. राजधानी रांची में अधिकतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड की गई और न्यूनतम तापमान 9.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड की गई है.
वहीं अगले पांच दिनों की मौसम पूर्वानुमान की जानकारी देते हुए मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया है कि अगले 48 घंटे झारखंड में निचले लेवल पर ईस्टर्न वेब चलने के कारण न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री की बढ़ोत्तरी देखी जा सकती है. उसके बाद फिर पश्चिमोत्तर हवाएं शुरू हो जाएगी. जिस कारण आने वाले तीन से चार दिनों में झारखंड में ठंड में बढ़ोतरी होते हुए न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री की गिरावट देखी जा सकती है.
गौरी रानी की रिपोर्ट