PATNA : ब्रिटिश काल में शुरू किए गए रामनवमी शोभायात्रा की परंपरा आज भी फुलवारी शरीफ में कायम है। आपको बता दें कि ,राम नवमी के अवसर पर फुलवारीशरीफ नगर में विशाल शोभायात्रा का आयोजन किया गया। लगभग 101 वर्ष पूर्व शोभायात्रा का आयोजन स्वतंत्रता सेनानी मोतीलाल ने शुरू किया था। ब्रिटिश काल में शुरू किए गए रामनवमी शोभायात्रा की परंपरा आज भी फुलवारी शरीफ में कायम है।
साथ ही फुलवारीशरीफ संगत से निकली यह शोभायात्रा नगर के पेठिया बाजार चौराहा, शहीद भगत सिंह चौक, चुनौती कुआं टमटम, प्रखंड परिसर मोड़ होते हुए संगत पर आकर समाप्त हो गया। इस शोभायात्रा में गंगा जमुना तहजीब देखने को मिला मुस्लिम समुदाय के लोगों ने शोभा यात्रा को स्वागत फूलों माला के साथ भव्य स्वागत किया।
इस दौरान शरबत और पानी के भी व्यवस्था की गई थी। फुलवारी शरीफ नगर परिषद सभापति आफताब आलम ने कहा कि ,रमजान का महीना भी चल रहा है और रामनवमी का शोभायात्रा भी है यह फुलवारी शरीफ के लिए सौभाग्य की बात है। वहीं रामनवमी शोभा यात्रा के आयोजनकर्ता ने बताया कि, ब्रिटिश काल में इसका शुभारंभ स्वतंत्रता सेनानी मोतीलाल के द्वारा शुरू किया गया था।
तब से पारंपरिक हथियारों से सुशोभित शोभायात्रा में राम-सीता, हनुमान के अलावा झांसी की रानी, भारत माता, शंकर की झांकी के अलावा कई झांकियां देखने को मिली। इसके साथ ही रमजान महीने को ध्यान में रखते हुए शोभायात्रा में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। सुरक्षा की कमान फुलवारीशरीफ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मनीष कुमार कर रहे थे।
पटना से रजत राज की रिपोर्ट