द एचडी न्यूज डेस्क : झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन का अथक प्रयास प्रवासी मजदूरों का काम आया. फ्लाइट से 180 प्रवासी मजदूर मुंबई से झारखंड आए. झारखंड के प्रवासी मजदूर चार्टर्ड विमान से गुरुवार को सुबह मुंबई से रांची पहुंचे. बिरसा मुंडा एयरपोर्ट के निदेशक विनोद शर्मा ने बताया कि मुंबई से आने वाला चार्टर्ड विमान सुबह 8:30 बजे रांची पहुंचा. विमान में प्रवासी मजदूरों की संख्या 174 बताई जा रही है. 6 लोग स्वास्थ्य कारणों से नहीं आ सके.
इधर, बुधवार को इंडिगो के तीन व एयर एशिया के एक विमान से दिल्ली व हैदराबाद से कुल 616 यात्री रांची पहुंचे और 181 यात्री रांची से दिल्ली व हैदराबाद के लिए उड़ान भरे. इंडिगो के विमान (6ई 421) से सुबह 9:48 बजे 205 यात्री दिल्ली से रांची पहुंचे और रांची-दिल्ली विमान (6ई 398) से 93 यात्री दिल्ली के लिए उड़ान भरे. दोपहर 2:59 बजे इंडिगो के विमान (6ई 981) से 93 यात्री हैदराबाद से रांची पहुंचे और रांची-हैदराबाद विमान (6ई 989) से अपराह्न 3:50 बजे 48 यात्री हैदराबाद के लिए उड़ान भरे.
इसी प्रकार, एयर एशिया के विमान से शाम में 150 यात्री दिल्ली से रांची पहुंचे और रांची-दिल्ली विमान से मात्र 12 यात्री दिल्ली के लिए उड़ान भरे. इसके बाद शाम 7:21 बजे इंडिगो के दिल्ली-रांची विमान (6ई 535) से 168 यात्री रांची पहुंचे और रांची-दिल्ली विमान (6ई 6184) से रात 8:13 बजे 28 यात्री दिल्ली के लिए उड़ान भरे.
गौरी रानी की रिपोर्ट