PATNA: राजधानी पटना में तेज रफ्तार का कहर जारी है। ताजा मामला पटना सिटी के खाजेकलां थाना क्षेत्र के मोगलपुरा पुलिस चौकी के समीप सुदर्शन पथ की है। जहां बाइक सवार तीन युवकों ने ट्रैफिक महिला पुलिसकर्मी को जोरदार टक्कर में मार दी।
जिसमे महिला पुलिसकर्मी घायल हो गई। बताया जाता है कि ट्रैफिक महिला पुलिसकर्मी प्रियंका कुमारी अपने पति ज्ञानेश कुमार के साथ बाइक पर सवार हो कर पटना ड्यूटी जा रही थी। उसी दौरान बाइक सवार तीन युवकों ने सुदर्शन पथ पर ओभर टेक के चक्कर मे जोरदार टक्कर मार दी। जिसमे महिला पुलिसकर्मी और उनके पति गंभीर रूप से घायल हो गए।
वही घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुँची खाजेकलां थाना की पुलिस ने बाइक को जब्त कर तीनो युवकों को गिरफ्तार कर थाने ले गई। वही घायल ट्रैफिक पुलिसकर्मी और उनके पति को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।
पटना सिटी से अनिल कुमार की रिपोर्ट