PATNA : प्रदेश में इन दिनों हत्या लूट रंगदारी गोलीबारी जैसे घटनाएं आय दिन देखने को मिल रहा है। ताजा मामला राजधानी पटना से सटे बिहटा थाना क्षेत्र का है। जहां बिहटा थाना क्षेत्र के मूसेपुर गांव में शुक्रवार को अपराधियो ने एक अधेड़ किसान को गोली मारकर हत्या कर दिया है। वहीं हत्या के बाद घरवालों का रो रो कर बुरा हाल हो गया है।
वहीं मृतक व्यक्ती की पहचान स्व रामबहादुर सिंह के पुत्र संचित सिंह 55 वर्ष के रूप में हुई है। बताया जाता हैं कि संचित सिंह अपने घर से खाना खा कर अपने घर के बगल के दालान पर आराम करने गया हुए थे। इसी बीच अपराधियों ने संचित सिंह को गोली मारकर हत्या कर दिया है। साथ ही गोली मारने के बाद अपराधी घटना स्थल से फरार हो गया है।
हालांकि अपराधी संचित सिंह को किस लिए गोली मारा हैं ,ये अभी पता नहीं चला है। वहीं घटना के सूचना मिलने के बाद बिहटा पुलिस घटना स्थल पर पहुंच शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के भेज दिया है। साथ ही घटना स्थल पर पहुंचे बिहटा थाना के एसआई रामासराय यादव द्वारा बताया गया कि घटना स्थल से जांच के दौरान एक बुलेट भी बरामद हुआ है। फिलहाल सारे मामले का छानबीन किया जा रहा है। और जल्द से जल्द अपराधियो को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।
पटना से संजय कुमार मुनचुन की रिपोर्ट