JAMUI: बिहार में कैबिनेट विस्तार हो गया। निर्दलीय विधायक सुमित सिंह नीतीश की नई कैबिनेट में फिर से शामिल हो गए। पूर्व मंत्री को पुनः एकबार फिर वही मंत्रालय मिला है। जिसके बाद सुमित सिंह की जनता में खुसी की लहर है।
सुमित सिंह को दुबारा मंत्री बनाये जाने पर युवा समाज सेवी सह केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के सचिव बबलु सिन्हा ने अपने समर्थकों के साथ जमकर जश्न मनाया।
बबलु सिन्हा ने कहा कि जिस तरह सुमित सिंह को तीन पौनिया वोट हमेशा से मिलता रहा है।
सुमित सिंह का मिलनसार व्यवहार लोंगो को सहज ही अपनी तरफ आकर्षित करता है।
वो हमेशा कहतें की हम तो गरीबों की सेवा के लिए है। कोई भी समस्या समाधान करना ही मेरा उद्देश होता है। बबलु सिन्हा ने मंत्री सुमित सिंह बेहद नजदीकी माने जाते हैं।
उन्होने अपने समर्थकों के साथ फिर से मंत्रालय मिलने पर क्षेत्र की जनता को मिठाई खिला कर मुंह मीठा कराया। इसके साथ माना की क्षेत्र के विकास में प्रगती होगी। नीतीश के नई सरकार से बिहार तरक्की करेंगा। सूबे बिहार के साथ साथ जमुई , झाझा का विकास होगा, ये क्षेत्र की जनता को भरोसा है।
जमुई से नंदन की रिपोर्ट