PATNA: अभी अभी राजधानी पटना से एक दुखद खबर आ रही है। जहां पटना के विजय राघव मंदिर के पीछे अजंता कॉलोनी स्थित केसरी नगर लोहा गेट के पास संगीत आश्रम में रहने वाले राष्ट्रपति से सम्मानित प्रसिद्ध संगीतज्ञ बृजेश कुमार दुबे ने सुसाइड कर लिया है।
सुसाइड की खबर सुनते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई कि आखिर राष्ट्रपति से सम्मानित प्रसिद्ध संगीतज्ञ बृजेश कुमार दुबे ने आखिर ऐसा क्यों किया। इस खबर के बाद घटनास्थल पर पहुंची राजीव नगर थाने की पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
आपको बता दें कि राष्ट्रपति से सम्मानित संगीतज्ञ के बेताज बादशाह बृजेश कुमार दुबे राजधानी पटना में बहुत ही प्रसिद्ध थे। जिन्हें राष्ट्रपति रामनाथ कोबिंद ने भी नवाजा था। संगीत आश्रम के जरिए बृजेश कुमार दुबे गायन, वादन, नृत्य, पेंटिंग एवं कराटे प्रशिक्षण संस्थान भी चलाते थे। प्रयाग संगीत समिति इलाहाबाद से मान्यता प्राप्त नवरंगशाला की एक इकाई के तहत B.Ed की शिक्षा भी संगीत में दी जाती थी।
यहां शास्त्रीय गायन, सुगम गायन, गजल, भजन एवं फिल्मी गीत की प्रस्तुति एवं संगीत विधा में निपुण कराया जाता था। वोकल के साथ-साथ हारमोनियम, तबला, ढोलक, गिटार, कीबोर्ड, कथक नृत्य, वेस्टर्न नृत्य, पेंटिंग इत्यादि का भी कुशल प्रशिक्षण दिया जाता था।
जिस अवस्था में बृजेश कुमार दुबे की लाश मिली है, यह संदेह उत्पन्न करता है। इन्होंने सुसाइड की है ? वहीं हत्या के एंगल से भी पटना पुलिस जांच कर रही है। संगीत प्रेमियों की माने तो बृजेश कुमार दुबे के निधन से बिहार को एक बड़ी क्षति हुई है।
पटना से क्राइम रिपोर्टर अनु प्रकाश की रिपोर्ट