अंशु झा
विधायक डॉक्टर इरफान अंसारी गोविंदपुर स्थित मैक्स हॉस्पिटल पहुंचे जहां उनके क्षेत्र अंतर्गत चलना का मनोज मुर्मू का इलाज चल रहा है। जैसा कि मालूम हो की आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण मनोज मुर्मू अपने आंत का ऑपरेशन नहीं करा पा रहा था। आंत में इंफेक्शन हो जाने के कारण डॉक्टर ने ऑपरेशन के लिए बाहर रेफर कर दिया था। विधायक को जब इस बारे में सूचना मिली तो उन्होंने फौरन सारा व्यवस्था किया और आर्थिक सहायता कर धनबाद के मैक्स हॉस्पिटल भेजने का प्रबंध किया।
आज मनोज मुर्मू का सफल ऑपरेशन होने के तुरंत बाद विधायक जी उसे देखने अस्पताल पहुंचे और डॉक्टर से बात किया। डॉक्टरों ने बताया की इनका ऑपरेशन सफल हुआ और अब बहुत जल्द इन्हें यहां से डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। मौके पर विधायक काफी देर रुक कर हालचाल लिया और मनोज मुर्मू से मिलकर काफी खुश हुए।
मनोज मुर्मू और उसका परिवार विधायक को देखकर काफी खुश हुए और उनके आंखों में खुशी के आंसू साफ झलक रहे थे। परिवार वाले ने विधायक को धन्यवाद दिया और कहा कि अगर आज आप नहीं होते तो शायद हम लोग इसे नहीं बचा पाते।आप हमारे लिए फरिश्ता से कम नहीं है।