SULTANGANJ: देश की आजादी में स्वतंत्रता सेनानियों की अहम भूमिका है। आजादी के 75 साल के बाद पीढ़ी दर पीढ़ी उन्हें याद करती रहे इसको लेकर युवाओं के साथ साथ आम लोगों में जागरूकता फैलाई गई।
भागलपुर सुलतानगंज मे कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा स्वतंत्रता दिवस को लेकर स्वतंत्रता सेनानी को सम्मानित करने को लेकर जागरूकता रैली निकाली गई। इस कार्यक्रम का नेतृत्व कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष विनय शर्मा ने किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ स्टेशन परिसर मे बने महात्मा गांधी के तेैलचित्र तस्वीर स्मारक पर पुष्पांजलि एंव माल्यार्पण करते हुये नगर भ्रमण कर स्वतंत्रता सेनानी के परिजनों से मुलाकात करते हुये उन्हें पुष्पमाला एंव अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
इस दौरान कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष बिपिन बिहारी, अभयानंद झा, महिला जिला अध्यक्ष कौमल श्रृष्टि, महिला जिला उपाध्यक्ष सुनंदा रकक्षित, सहित कांग्रेस कार्यकर्ता संजय जैन, सुबोध सिंह, रघुनंदन केशरी, अनुज कुमार, बासुदेव रामुका, मो.मुनसिर, शंकरदेव मिश्र, अरुण सिंह, सहित कई कांग्रेसी कार्यकर्ता दिखे।
सुलतानगंज से संतोष राज की रिपोर्ट