PATNA: मिशन 26 जनवरी के अंर्तगत शहर में पटना स्वच्छता सर्वेक्षण आयोजित किया जा रहा है। जिसके लिए पटना नगर निगम द्वारा विशेष स्वच्छता अभियान भी चलाया जा रहा है। शत प्रतिशत घरों से डोर टू डोर कुड़ा उठाव, जीवीपी प्वाइंट हटाने, रोड की धुलाई सहित रात्रि सफाई के माध्यम से शहर को स्वच्छ रखने में पटना नगर निगम कर्मी अपना योगदान दे रहे है।
इसके साथ ही शहर को स्वच्छ रखने के लिए आम जनों को लगातार स्वच्छता के लिए जागरूक किया जा रहा है। पटना नगर निगम द्वारा ऐसे जीवीपी प्वाइंट को चिन्हित किया जा चुका है। जहां आम जन मना करने के बाद भी कुड़ा फेंकते है। पटना नगर निगम द्वारा अंचल एवं वार्ड स्तर पर इन जीवीपी प्वाइंट पर कुड़ा फेंकने वालों की सूची भी तैयार की गई है।
गौरतलब है कि पटना नगर निगम द्वारा पहले चरण में 19 जोन के कुल 19 विभिन्न वार्डों में कुल 147 जीवीपी प्वाइंट चिन्हित किए गए है। जिसमें कुल 1798 प्रतिष्ठान, घरों एवं संस्थानों को भी चिन्हित किया गया है। इन घरों एवं संस्थानों द्वारा लगातार जीवीपी प्वाइंट पर कचरा फेंका जा रहा है। इसमें स्थानीय लोग, दुकानदार, प्रतिष्ठान एवं संस्थाएं भी शामिल है। नगर आयुक्त द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी गई।
अदालतगंज परिसर में दी गई विशेष ट्रेनिंग
इस जागरूकता कार्यक्रम के लिए अदालतगंज परिसर में ब्रांड एम्बेसडर कार्यपालक पदाधिकारी सिटी मैनेजर, जोनल ऑफिसर, सीआपी सहित अंचल की सफाई की टीम मौजूद रही। इस दौरान विभिन्न प्रकार की मालाएं एवं ढोल नगाड़ों का यह प्रदर्शन किया गया। गौरतलब है कि इन के माध्यम से ही 5 दिसंबर से विस्तृत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिसमें ढोल नगाड़ों के साथ मंडली, एवं ट्रांस्जेंडर साथियों का ग्रुप होगा वहीं खूले में कचरा फेंकने वालों के लिए विशेष माला भी तैयार किया गया है जिसे लोगों को पहनाया जाएगा।
5 दिसंबर से शुरू होगा विशेष जागरूकता अभियान
पटना नगर निगग द्वारा मिशन 26 जनवरी के अर्तगत ये स्वच्छ अंचल, जोन एवं वार्ड का चयन किया जा रहा है। बता दें कि 5 दिसंबर से वार्डों में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। पदाधिकारी, सफाई निरीक्षक, जोनल एवं जागरूकता टीम के साथ विशेष अभियान शुरू किया जाएगा।
जोन के अनुसार वार्डों में होगी जागरूकता
पटना नगर निगम द्वारा सभी 75 वार्डों में यह अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए चार तिथियां भी तय की गई है। कुल 19 जोन में बंटे वार्डों के अनुसार सभी वार्डों को कवर किया जाएगा। 5 दिसंबर से यह जागरूकता कार्यक्रम शुरू हो जाएगा जो कि लगातार चलेगा।
इन तिथियों के अनुसार सभी वार्डों में घूमेंगी जागरूकता की टीम-
- 5 दिसंबर – इस दौरान कुल 19 वार्ड को कवर किया जाएगा।
- 19 दिसंबर- इस दौरान अन्य 19 वार्ड को कवर किया जाएगा।
- 2 जनवरी- इस दौरान अन्य 19 वार्ड को कवर किया जाएगा।
- 16 जनवरी- इस दौरान अन्य 18 वार्ड को 26 जनवरी तक कवर किया जाएगा।
पटना से संजय कुमार मुनचुन की रिपोर्ट