PATNA : बड़ी खबर राजधानी पटना से है जहां के राजीव नगर थाना क्षेत्र के गांधी नगर में रास्ता विवाद को लेकर बगझग हो गया। इस दौरान विवाद इतना बढ़ गया कि 4 से 5 राउंड गोली भी चली है। दो पक्षों में गोलीबारी के साथ-साथ जम कर लाठी-डंडे और पत्थरबाजी हुई। जिसके कारण दोनों पक्षों के कई लोग जख्मी हो गए। सूचना मिलते ही राजीव नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची।
पुलिस ने घटना स्थल से एक पिस्टल भी बरामद किया। पुलिस ने घायलों के प्रारंभिक इलाज के लिए शास्त्री नगर हॉस्पिटल ले गई। वहां से गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। पुलिस ने पूछताछ के लिए 5 लोगों को अपने साथ थाना ले आई है। इस पूरे मामले को लेकर राजीव नगर के थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि राजीव नगर थाना क्षेत्र के गांधी नगर में पार्किंग को लेकर विवाद हो गया है।
कई राउंड फायरिंग की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस को एक हथियार बरामद हुआ है। वहीं, 6 लोग चोट लगने से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए शास्त्री नगर थाना ले जाया गया। बाद में गंभीर हालात में एक को बेहतर इजाल के लिए पीएमसीएच भेज दिया गया. इसके अलावे 5 को पूछताछ के लिए थाना ले आया गया। फिलहाल, पुलिस इन लोगों से पूरे मामले और पिस्टल के बारे में पूछताछ कर रही है।
पटना से अजय कुमार की रिपोर्ट