प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूसरे कार्यकाल के एक वर्ष पूरा होने पर भाजपा से मधुबनी के विधान पार्षद सुमन कुमार महासेठ ने प्रेसवार्ता आयोजित किया। इस प्रेसवार्ता में उन्होंने मोदी सरकार 2.0 के एक वर्ष पूरा होने पर उनके इस दौरान किये गए कार्यों को उल्लेखित करते हुए पत्रक बंटवाने को घोषणा की, जो भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह कर चुके हैं। साथ ही उन्होंने भाजपा के तमाम कार्यकर्ता से अपील करते हुए बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारी करने को कहा एमएलसी महासेठ ने बताया कि चाहे हम गठबंधन में लड़े या न लड़े, पर चुनाव की तैयारी हमें सम्पूर्ण तरीके से पूरी कर रखनी है। चूंकि राजनीति अनिश्चितता का माहौल है, ऐसे में हमें अपनी सर्वश्रेष्ठ तैयारी बूथ स्तर तक करनी है। उन्होंने कहा कि जब कार्यकर्ता का पद ही एक ऐसा पड़ होता है, जो सही मायने में सबसे मजबूत होता है। क्योंकि पार्टी में पद और दायित्व तो आते-जाते रहते हैं, लेकिन कार्यकर्ता का पद आपसे की नही छीन सकता है। ऐसे में भाजपा सबसे मजबूत पार्टी साबित होती है, क्योंकि हमारे कार्यकर्ता माफी सबल ओर कर्मठ हैं।
इस के बाद उन्होंने कई घरों पर जाकर उनको मोदी सरकार की उपलब्धि बता कर उनको प्रधानमंत्री द्वारा जारी किया गया पत्र भी दिया। इस मौके पर भाजपा के कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे.
विधान पार्षद ने मोदी सरकार के एक वर्ष पूरा होने पर प्रेसवार्ता आयोजित कर मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाई

Leave a comment
Leave a comment