SULTANGANJ: कांग्रेस के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष विनोद भूषण सिन्हा के निधन से महागठबंधन के नेताओं ने शोक जताया है। निधन के बाद भागलपुर जिला के कांग्रेसी नेताओं ने शोक संवेदना जताई है।
आपको बता दें कि भागलपुर सुलतानगंज में प्रखंड कांग्रेस कमिटी के पूर्व अध्यक्ष सह सुलतानगंज के वरिष्ठ एवं सम्मानित नेता विनोद भूषण सिन्हा का निधन होने पर उनके पार्थिव शरीर को कांगेस कार्यालय लाया गया।
पार्थिव शरीर के पहुंचते ही महागठबंधन के नेताओं ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उन्हें याद किया।
पार्टी तथा पीड़ित परिवार की तरफ से सभी ने शोक संदेश जारी करते हुए कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए हमेश उनके कार्यों को याद किया जाएगा।
सुलतानगंज से संतोष राज की रिपोर्ट।