PATNA : बिहार में राम मंदिर का मुद्दा फिर तूल पकड़ने लगा है. दरअसल, गृह मंत्री अमित शाह द्वारा 1 जनवरी 2024 को राम मंदिर का उद्घाटन किया जायेगा। गृह मंत्री अमित शाह द्वारा किए गए घोषणा के बाद विभिन्न राजनीतिक दलों ने अपनी प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी है. इस बीच आरजेडी प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने अमित शाह पर तंज कसा है. उन्होंने कहा कि, हम हे राम में विश्वास करते हैं श्रीराम में नहीं। हमारे हृदय में राम है पत्थर अनुमान मंदिरों में नहीं।
जगदानंद सिंह ने कहा कि श्री राम ना तो अयोध्या में है और ना ही लंका में बल्कि श्री राम सेबारी की कुटिया में आज भी मौजूद है। जगदानंद सिंह ने अमित शाह पर तंज कसते हुए कहा कि, अब श्री राम लोगों के दिलों में से हटकर क्या मंदिरों में बैठेंगे। उन्होंने गृह मंत्री से सवाल पूछते हुए कहा कि क्या श्री राम रामायण से भाग जाएंगे लोगों के दिलों में से भाग जाएंगे, क्या भारत राम का नहीं रहेगा अब सिर्फ मंदिर ही राम का रहेगा।
कहा कि, सिर्फ नफरत की जमीन पर से मंदिर का निर्माण हो रहा है अब इस देश में इंसानियत नहीं बची है। अब उन वादियों के राम बचे हुए हैं। भारत में यह माना जाता था कि सब के दिलों में राम है. पूरे देश राम में है और कृष्ण में, भारत के राम भारत के कण-कण में रहेंगे। भारत में राम को लोगों के दिलों में से छीन कर सिर्फ पत्थरों के आलीशान भवन में बैठाया नहीं जा सकता। राम कभी भी कैद नहीं हुए हैं। इसके साथ ही इस दौरान आरजेडी प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने आरएसएस पर भी तंज कसा है।
पटना से विशाल भारद्वाज की रिपोर्ट