सन्नी शरद
झारखंड में कोरोनावायरस संक्रमण के मामले बढ़ते जा रहे हैं राज्य में चौथा केस सामने आया है। राजधानी रांची के हिंदपीढ़ी पीढ़ी से एक और महिला में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। पीड़ित महिला को इलाज के लिए खेल गांव स्थित कोविड-19 क्वॉरेंटाइन वार्ड में भर्ती किया गया है। रांची डीसी ने इसकी पुष्टि की है।

बताया जा रहा है कि पीड़ित 54 साल की महिला है और उनकी कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है खबर है कि पीड़ित महिला राज्य की पहली संक्रमित मलेशियाई महिला के सीधे संपर्क में आई थी।
